प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सहयोगी इसरो के वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह छाबड़ा के परिजनों को मल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सहयोगी इसरो के वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह छाबड़ा के परिजनों को मल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

रूद्रपुर। प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ कई गणमान्य लोगों ने आज चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सहयोगी इसरो के वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह छाबड़ा के रुद्रपुर निवासी परिजनों को मल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सारा वातावरण भारत माता के जयघोषों से गुंजायमान हो गया। श्री चुघ ने कहा कि यह नगर वासियों के लिए गर्व की बात है कि भारत का नाम रोशन करने वैज्ञानिक में महेंद्रपाल सिंह व उनका परिवार रूद्रपुर ने निवास कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पंजाबी महासभा इसरो वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह व उनके समस्त परिजनों को हार्दिक बधाई देती है । उन्होंने बताया कि महेंद्रपाल सिंह इसरो में मौसम वैज्ञानिक के रूप में अपने सेवाएं पिछले करीब 36 वर्षों से दे रहे हैं। उनका जन्म ग्राम करनपुर काशीपुर में हुआ था। हाई स्कूल तक की शिक्षा काशीपुर में ग्रहण करने के बाद नैनीताल जाकर पोलिटेनिक की और फिर वर्ष 1987 में उन्होंने इसरो में सेवाएं देनी शुरू की। वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए कर्नाटका से ही एम टेक की डिग्री हासिल की। आज चंद्रयान की सफलता पर समस्त वैज्ञानिकों के साथ महेंद्रपाल सिंह पर भी सारा देश गर्व कर रहा है। उनके परिजनों ने बताया कि महेंद्रपाल सिंह बचपन से ही काफी मेहनती था और उसके दिल में देश के लिए कुछ विशेष करने की तमन्ना थी। इसी को पूरा करने के लिए वह हमेशा काम करता रहा। वैज्ञानिक के रूप में महेंद्रपाल ने कई देशों को भी अपनी सेवाएं दी हैं। श्री चुघ ने कहा कि आज इसरो वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया है। जब भी महेंद्रपाल रूद्रपुर आयेंगे सारा शहर उनका जोरदार स्वागत करेगा। इस अवसर पर वैज्ञानिक महेंद्र सिंह छाबड़ा के बड़े भाई इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, बड़ी बहन राज कौर,छोटे भाई जगजीत सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह, हरबंस सिंह, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद थे । स्वागत करने वालों में युवा पंजाबी सभा के राज गगनेजा, बलजीत सिंह गाबा, अजीतपाल सिंह, किशनलाल हुड़िया, सुनील चुघ,पारस चुघ, जतिन मल्होत्रा, कपिल कालड़ा, मनीष ग्रोवर, सुरेंद्र सिंह सरजू, गगन दुनेजा, सत्यम अरोरा, जतिन साहनी, अक्षय गाबा, सोमपाल सिंह, सहित कक्कड़, राज कोली, विनय बत्रा, पार्षद रमेश कालड़ा, तजेंद्र सिंह लाटू, नरेंद्र सिंह, जयदीप सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह वर्क आदि शामिल थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

लोक निर्माण विभाग एवं नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्रदिनेशपुर में अभियान चलाकर

उत्तराखंड को मिले 33 हजार ग्रामीण आवास :गणेश जोशी