लोक निर्माण विभाग एवं नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्रदिनेशपुर में अभियान चलाकर

Spread the love

। लोक निर्माण विभाग एवं नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्रदिनेशपुर में अभियान चलाकर अतिक्रमण की पैमाइश कर लाल निशान लगाए। शुक्रवार को लोनिवि के अधिकारी पीसी बहुगुणा के नेतृत्व में विभाग व नगर पंचायत
की संयुक्त टीम ने सड़क के दोनों तरफ स्थायी और अस्थायी
अतिक्रमण की पैमाइश कर लाल निशान लगाए। पैमाइश कर सभी को नोटिस जारी कर समय से अतिक्रमण हटाने का
समय दिया जाएगा। यदि अतिक्रमण खुद नहीं हटाया और बल पूर्वक हटाने की कार्रवाई होगी। बहुगुणा ने बताया कि नगर के मुख्य चौराहे से अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज तक सड़क के मध्य से 8 मीटर दोनों तरफ चिह्नित किया गया। कालेज से लेकर सुंदरपुर मार्ग तक 9 मीटर और सुंदरपुर मार्ग से श्मशान घाट तक 10 मीटर तक पैमाइश कर लाल निशान लगाए गए हैं।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

कोतवाली काशीपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया सम्मानित

प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सहयोगी इसरो के वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह छाबड़ा के परिजनों को मल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *