उत्तराखंड को मिले 33 हजार ग्रामीण आवास :गणेश जोशी

उत्तराखंड को मिले 33 हजार ग्रामीण आवास :गणेश जोशी

 

Dehradun..उत्तराखंडवासियों के लिए अच्छी ख़बर है। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के घरों का सपना अब साकार हो पाएगा ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 33 हज़ार 558 आवास आवंटित कर दिए हैं।

आपको मालूम हो कि बीती 7 अगस्त को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखंड के लिए 26 हजार ग्रामीण आवास दिये जाने की माँग की थी। जिसके बाद एक बयान जारी करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने उत्तराखंड को 33 हजार आवास आवंटित कर दिये हैं। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 26 हजार आवास आवंटित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्तराखण्ड को कुल 73 हजार आवासों में से 46 हजार आवंटित हुए थे, जिसमें 35 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और अन्य पर कार्य चल रहा है। जिसके चलते गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया कि राज्य को सभी 46 हजार आवासों की धनराशि प्राप्त हो गयी है और प्रदेश को 26 हजार आवास अतिशीघ्र आवंटित किये जाए। वही मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए तोहफा है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सहयोगी इसरो के वैज्ञानिक महेंद्रपाल सिंह छाबड़ा के परिजनों को मल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही