रूद्रपुर। शहर के नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नगर निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई व्यवसायियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड  रुद्रपुर

रूद्रपुर। शहर के नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नगर निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई व्यवसायियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बता दें केन्द्र सरकार ने रेहड़ी पटरी फड, ठेला, फेरी और छोटे व्यवसायियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की थी। जिसके तहत इन वेंडर्स को दस हजार से लेकर पचास हजार रूपये तक ऋण प्रदान किया गया। योजना के तहत रूद्रपुर में कुल 1865 वेंडर्स को लाभान्वित किया गया था। योजना के लिए भारत सरकार से प्राप्त लक्ष्य का 85 प्रतिशत लक्ष्य नगर निगम रूद्रपुर द्वारा प्राप्त किया गया। जिसके चलते नगर निगम रूद्रपुर को उत्तराखण्ड के समस्त नगर निगमों में प्रथम स्थान मिला है। योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शहर के 12 वेेंडर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित किये गये व्यापारियों में राजा राम रस्तौगी, सुभाष रस्तौगी, सुभाष गुप्ता, सुरेश कुमार शर्मा, सूरज सिंह कश्यप, दीपक कुमार सागर, हिमांशु शर्मा, राम प्रकाश, नन्हे सागर, राम सहारे गुप्ता, राम चन्दर राठौर, आदि शामिल हैं। मेयर रामपाल सिंह ने सम्मानित किये गये सभी वेंडर्स को बधाई देते हुए सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मेयर रामपाल ने शहर की कुछ समस्याओं को भी सीएम के समक्ष उठाया जिनका उन्होंने निस्तारण का आश्वासन दिया।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रूद्रपुर। रविन्द्र नगर में 14 वाँ वर्ष श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की

रूद्रपुर। कर्नाटक विधानसभा में पार्टी को मिली जीत के बाद कांग्रेसियों ने डीडी चौक पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *