दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026) में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तनिष ने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे डी.पी.एस रुद्रपुर परिवार के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
वहीं विद्यालय के एक अन्य प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा कशिश नरूला (बैच 2023-24) ने हाल ही में घोषित परिणामों में सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने पूरे डीपीएस रुद्रपुर परिवार को गौरवान्वित किया है। कशिश ने अब ग्रुप-2 की तैयारी शुरू कर दी है और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी और वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और युवा प्रतिभाओं में विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की कामना की है।

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक