भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बंडीया भमसेन मंदिर पर आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया।

रिपोर्टर राजीव गौड़ रुद्रपर

च्भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बंडीया भमसेन मंदिर पर आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया।
बंडिया खाद गोदाम के निकट भमसेन मंदिर पर आयोजित विशाल मां भगवती जागरण में बरेली से आए तरूण एंड पार्टी ने मां का गुणगान किया।एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति शुरू हुई तो इसका सिलसिला देर तक चलता रहा। श्रोताओं का उत्साह ऐसा कि वह भी अपने स्थान पर झूमते नजर आए। पूरा पंडाल मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हर तरफ भक्ति का माहौल छाया रहा।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहले मां का जयकारा लगवाया। कहा कि धार्मिक कार्यक्रम से हम सब को सीख लेने की आवश्यकता है। मां के सभी स्वरूपों को हम समझें और सत्य के मार्ग पर चलें। धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कमेटी के सदस्यों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जागरण में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, नामित सभासद देवेन्द्र शर्मा, चंदन जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि शर्मा, प्रकाश पंत, मानवेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, भुवन चुन्नू, दिनेश, विनोद जोशी, रामपाल, सुनील, रवि, मयंक, राजेश, मन्नू, लक्ष्मीपाल समेत समस्त माता के भक्त व जागरण मंडली उपस्थित थी।

More From Author

धर्मांतरण कानून के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर में पहली कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा l

नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी गंगापुर रोड पर श्री हनुमान जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस दौरान कन्या पूजन करके भंडारे का आयोजन किया गया और गायकों द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान करके बाबा को रिझाया गया।