धर्मांतरण कानून के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर में पहली कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा l

धर्मांतरण कानून के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर में पहली कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा l

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण में गहनता से विवेचना करने के लिए निर्देश*

वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि समर नामक लड़के द्वारा अपने को हिंदू बताते हुए उसके साथ दोस्ती की तथा बाद में उसके साथ शादी कर ली, कुछ समय बाद उसे पता चला कि वह लड़का तो मुस्लिम है किंतु उसके द्वारा वादी से कहा गया कि वह कभी भी उसे मुस्लिम बनने के लिए नहीं कहेगा तथा उसको अपना धर्म के अनुसार पूजा-प्रार्थना करने की आजादी होगी l

किंतु विगत दिनों उसके पति व परिजन द्वारा उसे मुस्लिम धर्म अपनाने व गौमांस आदि खाने हेतु कहां गया, ऐसा न करने पर उसको मारा पीटा गया l

वादी की तहरीर के आधार पर थाना बाजपुर पर धर्मांतरण कानून व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा मुकदमा उपरोक्त की प्रभावी रूप से विवेचना किए जाने हेतु प्रभारी थाना बाजपुर व विवेचक को निर्देशित किया गया l

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के नेम प्लेट लगाने के अभियान का शुभारंभ किया,बोले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बंडीया भमसेन मंदिर पर आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया।