Saturday, July 27, 2024

Latest Posts

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा 10 हज़ार के 02 ईनामी/ वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में वांछित / ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ / गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, रूद्रपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 11.03.2022 को थाना नानकमत्ता में पंजीकृत FIR NO- 138/2022 धारा 08/21//29/60 NDPS ACT में वांछित / ईनामी चल रहें अभियुक्त 1- जसवीर सिंह पुत्र सन्दीप सिंह उर्फ बूटा सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता 2- कुलविन्दर सिंह उर्फ पम्पा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण विगत 10 माह से लगातार फरार चल रहे थे व इनके विरूद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट प्राप्त किये गये थे। अभियुक्तगण जसवीर व कुलविन्दर के उपर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000/- रू० नाम घोषित किया गया था। अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- जसवीर सिंह पुत्र सन्दीप सिंह उर्फ बूटा सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता

2- कुलविन्दर सिंह उर्फ पम्पा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता

आपराधिक इतिहास- अभियुक्तो के विरूद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोगो का विवरण- जसवीर सिंह-

(1) मु0अ0सं0-203/2020 धारा 08/21/22/60 NDPS ACT चालानी थाना खटीमा
(2) मु0अ0सं0-138/2022 धारा 08/21/29/60 NDPS ACT चालानी थाना नानकमत्ता

कुलविन्दर सिंह उर्फ पम्पा
(1) मु0अ0सं0-249/2020 धारा 08/22/60 NDPS ACT चालानी थाना नानकमत्ता
(2) मु0अ0सं0-138/2022 धारा 08/21/29/60 NDPS ACT चालानी थाना नानकमत्ता

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.