नशे के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस का कड़ा प्रहार,लालपुर क्षेत्र में 05 अवैध शराब भट्ठियों व 80000 लीटर लहन किया नष्ट

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

नशे के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस का कड़ा प्रहार,लालपुर क्षेत्र में 05 अवैध शराब भट्ठियों व 80000 लीटर लहन किया नष्ट

आज दिनांक 04.03. 2023 को नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत चौकी प्रभारी लालपुर मय पुलिस टीम द्वारा चौकी लालपुर क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर के पास बढौर नदी के किनारे कच्ची शराब कशीदगी के संबंध में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बढौर नदी के किनारे शराब की 05 भट्टी लगी हुई पायी गई। जो शराब निकालने की तैयारी की स्थिति में थी। मौके पर कच्ची शराब बनाने के उपकरण ड्रम, कनस्तर एवं मौके पर भट्टी में खौल रहे लहन को भट्टी की आग बुझाकर मय उपकरणों के नष्ट कर लगभग 80,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*

More From Author

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व्यापार मंडल अध्यक्ष  संजय जुनेजा ने जैन गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी के उपलक्ष में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया