वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमिंदर सिंह ढिल्लन उर्फ लाडी बने चेयरमैन, किसान कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सांसद केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष , मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर किया मनोनयन।अपने मनोनयन पर लाडी ने प्रदेश के किसानों की हर तकलीफ और परेशानी को मुकम्मल रुप से उठने, समाधान की ओर ले जाने की बात कही।
उन्होंने, गन्ना मूल्य, बाजपुर के 20 गांव जमीनी विवाद, धान मूल्य, बीती आपदा में हुए नुकसान जैसे मुद्दों पर गंभीरता से आवाज उठाने की बात कही।उन्होंने जल्दी प्रदेश भर में कमेटियों का गठन कर, किसानों को कांग्रेस के साथ जोड़ने, पार्टी को मजबूत बनाने की भी बात कही। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित केंद्रीय व प्रदेश कांग्रेस हाई कमान का आभार व्यक्त किया।
You May Also Like
Posted in
Uttarakhand
राजस्थान: पुष्कर से 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजा पुष्कर में वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केन्या की एक और थाईलैंड की दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।
Posted by
National News Network Bureau
