बाजपुर स्टेडियम में हो उचित प्रकाश व्यवस्था :गुरजीत सिंह ‘गित्ते

बाजपुर नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने जिला क्रीडा अधिकारी ऊधम सिंह नगर को पत्र प्रेषित कर बाजपुर स्टेडियम में उचित प्रकाश व्यवस्था करवाये जाने की माँग की हैं। चेयरमैन गित्ते ने पत्र में कहा है कि बाजपुर स्टेडियम में उचित प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण स्टेडियम में प्रातः एवं सायं को खेलने व घूमने आने वाले बच्चों व बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने जनहित में यथाशीघ्र बाजपुर स्टेडियम में उचित प्रकाश व्यवस्था करवाये जाने की माँग की हैं।

More From Author

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमिंदर सिंह ढिल्लन उर्फ लाडी बने चेयरमैन, किसान कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

ठंड के सीजन को देखते हुए एसएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों हेतु वितरित किए गए हीटर