पुलिस ने स्मैक के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जसपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देंशन में पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पतरामपुर रोड पर फैज-ए-आम स्कूल के समीप स्मैक तस्कर मौ. शाहरुख पुत्र शफीक अहमद निवासी चांद मस्जिद के पास जसपुर को 03.60 ग्राम स्मैक, मौ. नासिर पुत्र शाहिद हुसैन निवासी अबुबकर मस्जिद के पास जसपुर को 01.30 ग्राम स्मैक तथा मेहर आलम पुत्र मकसूद आलम निवासी नई बस्ती जसपुर को 01.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गये नासिर व मेहर ने पुलिस को बताया कि बरामद स्मैक बेचने के लिए उन्हें मौ. शाहरुख ने लाकर दी। वे काफी समय से शाहरूख के लिए स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक शाहरुख भी स्मैक पीने का आदी है और पूर्व में स्मैक तस्करी , आर्म्स एक्ट व चोरी के मुकदमो में कोतवाली जसपुर से जेल जा चुका है। शाहरुख ने बताया कि जो स्मैक उक्त तीनों से बरामद हुई वह उसे बेचने के लिए उसकी मां शकीला ने दी थी। पुलिस टीम में कोतवाल प्रकाश सिहं दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिहं बिष्ट व जावेद मलिक, कांस्टेबल राजेश सिहं, मोहन नेगी व राजकुमार शामिल थे।

More From Author

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात  महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं  रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को  दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

रुद्रपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा गोरा शक्ति एप की दी जानकारी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमिंदर सिंह ढिल्लन उर्फ लाडी बने चेयरमैन, किसान कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *