15 जुलाई से 30 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलेगा. फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए जाएंगे

Spread the love

15 जुलाई से 30 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलेगा.
फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए जाएंगे

पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 20 हज़ार से अधिक पौधे लगाने की योजना है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 15 जुलाई 2024 से 30 अगस्त 2024 तक इच्छुक लोगों को उनकी अपनी भूमि पर लगाने के लिए आम, अमरूद, कटहल, तेज़पत्ता,नींबू, सहजन, शरीफा, अंगूर, अनार, karaunda आदि के पौधे निःशुल्क भेंट किए जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करके बड़े पेड़ों के पौधे और शहरी क्षेत्र में जहाँ लोगों के पास जमीन कम होती है वहां छोटे पौधे भेंट किए जाएंगे.
जो जनप्रतिनिधि/समाजसेवी/पर्यावरण प्रेमी अपने क्षेत्र में इस तरह के आयोजन कराना चाहें वह 12 जुलाई तक मुझे मेरे wattsapp नंबर 9997019501 पर संदेश भेज दें .कार्यक्रम के दिन और समय के लिये मैं स्वयं उनसे संपर्क कर लूँगा. पौधे मेरे द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, उन्हें क्षेत्र के लोगों को सूचित करके निर्धारित समय पर एकत्र करना होगा.
सरकारी या गैर सरकारी संस्थाएं, जिनके पास जानवरों से बचाव और सिंचाई की व्यवस्था हो वह भी संस्था में पौधे लगाना चाहें तो संपर्क कर सकते हैं. गेट बंद कॉलोनियों में भी पौधे लगाना चाहें तो wattsapp पर संपर्क करने का कष्ट करें. नैनीताल और उद्यम सिंहनगर जिले में लगाना प्राथमिकता है क्योंकि पौधे दूर ले जाने में परिवहन में कठिनाई होती है.
मैं आयुर्वेद विभाग में 1988 से कार्यरत रहा. तभी से सरकारी काम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जो थोड़ा बहुत कर सकता हूं कर रहा हूं. अभी प्रतिवर्ष 20 हज़ार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है आप सबके सहयोग से अब तक 4 लाख 10 हज़ार पौधे लगाए गए हैं. अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्ति के बाद इसे और बढ़ाने का विचार है. मैंने अभी तक किसी व्यक्ति, सरकार या एनजीओ से कोई आर्थिक मदद नहीं ली है और जब तक ईश्वर की कृपा है अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास जारी रखूँगा. मेरे बहुत से मित्र और शुभचिंतक अपना अमूल्य समय देकर मेरा सहयोग करते हैं, कई मित्र अपने वाहन सहित साथ देते हैं उन सबका मैं हृदय से आभारी हूं.
हमारा उद्देश्य है पृथ्वी पर हरियाली हो, ग्लोबल वार्मिंग कम हो, भूमिगत जल बढ़े, नदियां-जल स्रोत सलामत रहें. आइए हम सब पेड़ लगाकर धरती को सुन्दर बनाएं.

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय सभा का हुआ आयोजन

हरेला बना पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा जागरूकता सन्देश