देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय सभा का हुआ आयोजन

Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय सभा का हुआ आयोजन

काशीपुर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजन नगर निगम काशीपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीही व संचालन प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक ने किया सभा में संगठन की मजबूती और संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं 11 सूत्र मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारी को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां होती गई और प्रदेश में सफाई कर्मचारियों को ज्वलंत समस्या को लेकर पूर्व में 11 सूत्र मांग पत्र पर किए गए आंदोलन पर चर्चा करते हुए व्यापक रणनीति तैयार की गई सफाई कार्य से ठेका समाप्त करने हेतु आंदोलन की रणनीति वह बहुत सारे विषय पर जैसे सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा स्थाई सफाई कर्मचारी नई पेंशन योजना की प्रक्रिया 20 वर्ष बाद भी पूर्ण होने के कारण उन्हें पुरानी पेंशन योजना दिलाए जाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय में विभिन्न वार्ड दायर किए जाने की रणनीति तैयार की गई और उसके लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई जिसमें श्री जितेंद्र देवांतक को शासन में पत्राचार व माननीय उच्च न्यायालय में वड़डायर करने हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया सभा में प्रदेश अध्यक्ष राहत मासी प्रदेश महासचिव राजपाल पवार जी प्रदेश सचिव दिनेश कटिहार सचिव जितेंद्र देवांतक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी प्रदेश प्रचार मंत्री लक्ष्मण चौहान प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार प्रदेश प्रचार मंत्री संजीव कुमार अशोक चौधरी विनोद कुमार जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर दीपक कुमार जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा मुकेश राजोरिया रंजीत सिंह शाखा अध्यक्ष श्री सुमित सौदा शाखा महासचिव राजीव कुमार शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार हिमांशु गौरव अमित टॉक महेश वरदान राजेश सौदा सहित विभिन्न जिलों से आए हुए कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

जेसीज में “21वीं सदी का अभिनव एवं रचनात्मक शिक्षण अधिगम पद्धति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

15 जुलाई से 30 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलेगा. फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए जाएंगे