हरेला बना पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा जागरूकता सन्देश

Spread the love

हरेला बना पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा जागरूकता सन्देश  

शैल सांस्कृतिक समिति द्वारा गंगापुर रोड रुद्रपुर में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला  बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज उधम सिंह नगर सिकंद कुमार त्यागी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अपर जिला जज मीना देउपा, मुकेश कुमार, संगीता आर्य, सिविल जज हेमंत राणा, विवेक राणा, योगेंद्र सागर आदि ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शैल सांस्कृतिक समिति के महासचिव एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर पांडे ने कहा कि रुद्रपुर जिला मुख्यालय मे सिडकुल विकसित होने के कारण विभिन्न प्रदेशों से विभिन्न जाति और धर्म के नागरिकों का रुद्रपुर में पदार्पण हुआ है, चूंकि उनको  रुद्रपुर की संस्कृति से जोड़ते हुए एवं व्यापक पौधारोपण करते हुए हरेला एवं पर्यावरण के महत्व को बताना चाहिए। सिकंद कुमार त्यागी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत है और हमें अपने त्योहारों के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण करते हुए सामाजिक सामंजस्य बनाना चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि हरेला पर्व एक-दूसरे को समझने का एवं इसने आमंत्रण करने का त्यौहार है। हमें अपनी पर्वतीय संस्कृति एवं हरेला पर्व की महत्ता को आम जनमानस के मानसिक पटल पर पहुंचना चाहिए। इस धरा को हरा भरा करने में शैल परिषद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन शैल परिषद के सभी सदस्य करते हैं।

इस वर्ष भी संस्था के सभी सदस्यों ने 1100 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शैल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडे, एल.एम. उप्रेती, डी.के. दनाई,राजेंद्र बोरा, दिनेश बम, धीरज पांडे, हरीश दनाई, मोहन उपाध्याय,सतीश लोहनी,मनोज जोशी, महेश कांडपाल, डी.सी.पंत, सी.बी.घिल्डियाल, दान सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह मेहरा, गगन कांडपाल आदि थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

15 जुलाई से 30 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलेगा. फलों के पौधे निशुल्क भेंट किए जाएंगे

मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात