मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात

Spread the love

मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात

 

नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की रेलवे अंडरपास खुलवाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए विस्तृत रूप से चर्चा की।

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह बताया कि छतरपुर रोड से नैनीताल रोड को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। इसके आस पास करीबन दर्जनों से अधिक गांव है मार्ग ना होने से करीब तीस हजार की आबादी हर रोज प्रभावित हो रही है ऐसे में अंडरपास ना होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तमाम साइकिल व बाइक सवार जान जोखिम में डालकर ट्रैक के ऊपर से गुजरते हैं। अंडरपास निर्माण कार्य होने से रुद्रपुर शहर को भी जाम की स्थिति से निजात मिलेगा आसपास रहने वाले हजारों लोगों को जिन्होंने किसी न किसी काम से सिडकुल, जिला चिकित्सालय, विकास भवन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन अटरिया मन्दिर रोड, पंतनगर हवाई अड्डा, हल्द्वानी आदि आने जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे जिससे सबका आवागमन सुगम हो सकेगा।

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि जब वह भूरारनी के ग्राम प्रधान थे तब से इस रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे यह एक जनहित का मुद्दा है लगभग तीस हजार लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं और शीघ्र ही रेलवे अंडरपास का काम शुरू होना अति आवश्यक है।

जिस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आश्वस्त किया कि रेलवे अंडरपास निर्माण से संबंधित जो भी तकनीकी रुकावटे थी उन्हें दूर किया जा रहा है शीघ्र ही रेलवे अंडरपास का काम शुरू हो जाएगा ।।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

हरेला बना पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा जागरूकता सन्देश

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के प्रांगण में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊँनी त्योहार हरेला हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया ।