सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली को पद से हटाया,

सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली को पद से हटाया,

 

चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है।

 

चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था। इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

More From Author

जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान जारी,उधम सिंह नगर पुलिस ने दो अभियुक्त दो चाकू के साथ गिरफ्तार

जानिए..गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी के कार्यक्रम