विभिन्न मुकदमो में वांछित नौ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

विभिन्न मुकदमो में वांछित नौ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी एवं कुर्की वारंट आदि के संबंध में चलाए गए अभियान आपरेशन क्रैकडाउन के तहत विभिन्न मुकदमों में वांछित नौ अभियुक्तों को प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई अशोक कांडपाल, दीपक जोशी, धीरेन्द्र सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र पाण्डेय, का. जगदीश भट्ट, गिरीश मठपाल, कैलाश चन्द्र, दीवान सिंह, मनोज कुमार ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम रामूवाला ठाकुरद्वारा निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह, मौहल्ला महेशपुरा वाल्मीकि बस्ती काशीपुर निवासी विनीत पुत्र नन्दू, नई सब्जी मण्डी महेशपुरा काशीपुर निवासी अजय पुत्र रमेश, नई सब्जी मंडी काशीपुर निवासी अंकुर रस्तोगी पुत्र स्व. सुबोध रस्तोगी, जामा मस्जिद के नीचे मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी आकाश पुत्र अजय कारीगर, मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी हारून पुत्र मौहम्मद उर्फ भूरा, मौहल्ला अल्लीखां निवासी अजीम पुत्र अब्दुल हमीद, मौहल्ला किला निवासी प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह और शुगरा बस्ती काशीपुर निवासी मौ. फईम पुत्र स्व. मौ. यासीन हैं।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

केलाखेड़ा थाने के वांछित पन्द्रह हज़ार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिसूचना जारी होते ही राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *