अधिसूचना जारी होते ही राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

 

काशीपुर। अधिसूचना जारी होते ही राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी और भी तेज हो चली है। संभावित दावेदार अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोलकर चुनाव फतेह करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। छात्र नेता देर शाम तक गली-मोहल्लों में छात्र-छात्राओं के घर-घर जाकर संपर्क कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं। आगामी 24 दिसम्बर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव हेतु प्रचार के लिए दावेदार पोस्टर, हैंडकार्ड, बैनर के साथ ही फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप में अपने-अपने मुद्दे रख रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष समेत अन्य पदों व तीन संकाय प्रतिनिधियों में अब तक कुछ नाम ही सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव होने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। छात्र-छात्राएं अपने समर्थित दावेदारों के पक्ष में मजबूत पकड़ बनाने में जुटे हुए हैं। आज दोपहर अधिसूचना जारी होते ही छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गयी। छात्रसंघ निर्वाचन आचार संहिता की अधिसूचना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चन्द्रराम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. डा. महीपाल सिंह,
डॉ. स्नेहलता, डॉ.रीता सचान, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिन्हा चीफ प्रॉक्टर द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई। बताया गया कि नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी और 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 22 दिसंबर को 10 बजे से 12 बजे के बीच नाम वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। उसके बाद 3 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी जायेगी। 23 दिसम्बर को आम सभा का आयोजन किया जायेगा। 24 दिसम्बर को चुनाव सम्पन्न होगा।

More From Author

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

विभिन्न मुकदमो में वांछित नौ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पढ़िए…. यहां पर पुलिस ने किया ऑटोलिफ्टर की बड़ी गैंग का पर्दाफाश,कई कंपनियों की 18 मोटरसाइकिल हुई बरामद, पुलिस टीम की हो  रही जय जय