रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

राजीव कुमार

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश तनेजा ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता और आपसी प्रेम में है। सभी धर्मों और समाजों के लोगों का एक-दूसरे के त्योहारों में सम्मानपूर्वक सहभागी बनना सामाजिक एकता को मजबूत करता है।

समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव ही समाज को आगे ले जाने की सबसे बड़ी ताकत है।
बारावफात के जुलूस के स्वागत के दौरान सर्वसमाज के लोगों ने शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए साबित किया है कि शहर में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता की परंपरा को आगे भी मजबूती से कायम रखा जाएगा।

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोनू निशाद, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, इमरान, हरजीत बैंस, अंकित साना, संदीप दास, कारण निशाद, शुभम मण्डल, आदि उपस्तिथ थे.

More From Author

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।