बुरी तरह घायल नंदी को देखकर रुके विधायक शिव अरोरा, तत्काल गौ रक्षा दल की टीम के साथ रेस्क्यू कर उपचार के लिए भिजवाया

बुरी तरह घायल नंदी को देखकर रुके विधायक शिव अरोरा, तत्काल गौ रक्षा दल की टीम के साथ रेस्क्यू कर उपचार के लिए भिजवाया

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा का एक बार फिर मानवीय चेहरा सामने आया। रुद्रपुर सब्जी मंडी के पास एक नंदी गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक शिव अरोरा की नजर घायल नंदी पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल रुककर उसकी सुध ली और उसके रेस्क्यू की व्यवस्था कराते हुए उचित उपचार के लिए भिजवाया।
घायल नंदी की हालत देखकर विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौ रक्षा दल रुद्रपुर के सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना की। विधायक ने कहा कि गौ रक्षा दल के सदस्य लगातार गौवंश की सेवा और घायल गोवंश की मदद के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय है।
विधायक शिव अरोरा ने गौ सेवा में जुटे लोगों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट में पड़े बेजुबान पशुओं की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, संवेदनशीलता और जीवों के प्रति दया का संदेश देते हैं।
घायल नंदी के रेस्क्यू और उपचार हेतु भेजा।
इस दौरान गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष विराट आर्य व उनकी पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।

More From Author

40 साल की बदहाली से महतोष–मानूनगर मार्ग को मिली राहत, विधायक शिव अरोरा का एक और संकल्प साकारचार किलोमीटर लंबे मार्ग पर ब्लैकटॉपिंग शुरू, हजारों ग्रामीणों और बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा जाने वाली संगत को मिलेगा लाभ, विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति और सांसद अजय भट्ट का जताया आभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में