रामनगर रोड स्थित राजपूताना स्कूल में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया

Spread the love

रामनगर रोड स्थित राजपूताना स्कूल में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया

काशीपुर। विद्यार्थियों को नेत्र यानि आंखों की महत्ता समझाने और उसकी उपयोगिता बरकरार रखने की मंशा से रामनगर रोड स्थित राजपूताना स्कूल में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें कक्षा 12 और कक्षा 8 के स्कूलों के विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सविता जी ने विद्यार्थियों को आंखों की महत्ता समझाते हुए कहा कि हमारे शरीर के अंगों में अन्य अंगों की तरह आंख भी महत्वपूर्ण अंग है। इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। आंखों की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने कहा कि आंख बगैर दुनिया को देख पाना संभव नहीं है। साथ ही नेत्रदान के संबंध में भी बारीकी से बताया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

शादी करने के इरादे से भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल समाधान का दिया मजबूत आश्वासन बोले शासन व प्रशासन दोनों गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *