जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल समाधान का दिया मजबूत आश्वासन बोले शासन व प्रशासन दोनों गंभीर

Spread the love

जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल
समाधान का दिया मजबूत आश्वासन

बोले शासन व प्रशासन दोनों गंभीर

बाजपुर।भूमि बचाओ आंदोलन के 64 वें दिन डीएम उदय राज सिंह प्रातः 11:15 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचे व आंदोलनकारीयों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की इस दौरान डीएम ने आंदोलनकारीयों को आश्वासन दिया बाजपुर के 20 गांव की समस्या के प्रति प्रदेश की सरकार व अधिकारी वर्ग बेहद गंभीर हैं। बहुत जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि 20 गांव के किसानों मजदूरों व्यापारियों के साथ अन्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं होगी। वही आंदोलनकारीयों ने डीएम से समाधान के लिए कोई समय सीमा निर्धारित करने की बात कही।वहां उपस्थित एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए आंदोलन सीमित करने को कहा जिस पर आंदोलनकारीयों ने कहा जितनी जल्दी हो सके सरकार समाधान करें और हम सभी लोग खुशी से त्योहार मना सके।मौके पर भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा,आंदोलन के मुख्य लीडर रजनीत सिंह सोनू, बल्ली सिंह चीमा,विक्की रंधावा, कुलवीर सिंह,हरमिंदर सिंह बराड़, दलजीत सिंह रंधावा,एन डी भट्ट, कोशलेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

लखीमपुर खीरी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति के नाम रोष पत्र जिलाधिकारी को सौंपा

बाजपुर।संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आहवान पर बाजपुर में भी संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम उदयराज सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी कांड के दोषी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को अभी तक बर्खास्त न किए जाने व निर्दोष किसानों को जेल में बंद किए जाने को लेकर रोष व्यक्त किया गया साथ ही बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि से छीने गए भूमि धरी अधिकारों को वापस न करने पर भी नराजगी जाहिर की गई। इस मौके पर जगतार सिंह बाजवा, बल्ली सिंह चीमा,विक्की रंधावा,रजनीत सिंह सोनू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

क्रमिक अनशन पर बैठे किसान योद्धा

बाजपुर। 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि धरी के अधिकार की मांग को लेकर भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के 64 वे दिन क्रमिक अनशन पर किसान विचित्र सिंह, उदयवीर सिंह,सुरमुख सिंह, सहजदीप सिंह,अभयवीर सिंह, अंग्रेज सिंह,जसवीर सिंह,हरदेव सिंह,अनशन पर बैठे ।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रामनगर रोड स्थित राजपूताना स्कूल में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया

दिनेशपुर। जय भवानी जागरण कमेटी की बैठक में कमेटी का पुर्नगठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *