शादी करने के इरादे से भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

शादी करने के इरादे से भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। आपरेशन प्रहार के तहत 13 वर्ष की गुमशुदा लड़की को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा 48 घण्टे के अन्दर बरामद कर शादी करने के इरादे से भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम श्यामनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा 30 सितम्बर को थाना कुण्डा में अपनी 13 वर्षीय पुत्री के अचानक गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नईम नामक लड़के पर पुत्री को भगाने का शक जाहिर किया। इस मामले की विवेचना सूर्या पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद के सुपुर्द की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल द्वारा सूर्या पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। उक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोमवार को गुमशुदा को सकुशल बरामद करते हुए उसे भगा ले जाने वाले नईम अहमद पुत्र अख्तर हुसैन निवासी ग्राम सन्यासीवाला, जसपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान ज्ञात हुआ कि नईम नाबालिग लड़की को घर से भगाकर शादी करने के इरादे से हैदराबाद ले गया था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि नईम के विरुद्ध धारा 363/366ए/376 आईपीसी एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कां. कुन्दन सिह भौर्याल व योगेश चौधरी भी थे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

श्री सांई शिक्षण संस्थान में विज्ञान कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारम्भ

रामनगर रोड स्थित राजपूताना स्कूल में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *