भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कावड़ियों को किया रवाना

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर: हरिद्वार पावन गंगा जल लेने जाने वाले सभी कांवड़ियों एवं अपने भक्तों पर भोले बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है। यह बात युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिव भक्त भारत भूषण चुघ ने ग्राम भगवानपुर में स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से ग्राम बगवाड़ा भट्टा एवं भूरारानी निवासी डाक कांवड़ियों को रवाना करने से पूर्व उन्हें संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डाक कांवड़ यात्रा द्वारा शिव भक्त पिछले कई वर्षों से हरिद्वार जाकर पावन गंगाजल लाते रहे हैं और स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक कर अपने परिवार के साथ समाज के लिए मंगलकामनाएं करते हैं। श्री चुघ ने कहा कि यह कांवरियों का सौभाग्य है कि उन्हें हर वर्ष कावड़ यात्रा में जाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा भोले बाबा ऐसे सभी भक्तों से हमेशा प्रसन्न रह कर उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं जो कठिन परिश्रम कर बिना डगमगाए हरिद्वार से पावन जल लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका भी परम सौभाग्य है कि उन्हें शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा के लिए रवाना करने का अवसर मिला। सभी डाक कांवड़ियों को भगवान शिव शंकर एवं श्रीराम के जयघोषों के बीच रवाना किया गया। श्री चुघ के साथ डाक कांवड़ियों को रवाना करने वालों में राजेंद्र खंडूजा, गगन कालड़ा, अमित कालडा, सोमराज धीमान, दीपक राणा व अमित गौड़ आदि शामिल थे। डाक कावड़ यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों में सुनील,गोविंद साहनी, राजीव साहनी, राजू साहनी, चंद्रपाल प्रजापति, शिवा साहनी, देवेंद्र प्रजापति,अर्जुन साहनी, जितेंद्र प्रजापति,राजकुमार साहनी, भोलू प्रजापति, अमित पाल, आनंद पांडे, रोशन साहनी, चंदन साहनी व सरबजीत संधू आदि शामिल थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

धूमधाम के साथ मनाया गया विधायक शिव अरोरा जन्मदिन विधायक शिव ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

पढ़िए…रुद्रपुर के रमपुरा में हुई थी फायरिंग, आज हुए गिरफ्तार भेजा जेल, बड़े नाम आए सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *