पढ़िए…रुद्रपुर के रमपुरा में हुई थी फायरिंग, आज हुए गिरफ्तार भेजा जेल, बड़े नाम आए सामने

Spread the love

रम्पुरा फायरिंग मामले में पांच लोग गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीते दिनों रम्पुरा क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फायरिंग व मारपीट करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें बीती 29 जुलाई को रम्पुरा चौकी क्षेत्र में अनिल कोली व उसके साथियों पा अभियुक्त विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता व चंचल कश्यप द्वारा जान से मारने की नियत से तथा ईंट व पत्थरों से पथराव किया। जिसमें अनिल कोली, संजू, रिंकू, शंकर लाल व कुन्ती देवी को फायर के छर्रे लगे थे व चोट लगी थी। जिसमें वादी पप्पू कोली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। बता दें घटना को अंजाम देकर अभियुक्त फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तालाश में थी। काफी प्रयासों व सुरागसी पतारसी एवं दबिश के बाद पुलिस टीम ने शैल भवन के सामने गंगापुर रोड से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अभियुक्त विकास गुप्ता की निशानदेही पर उसके घर रम्पुरा से पोनिया बंदूक व एक खोखा कारतूस बरामद किया। जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही को अमल में लाया जायेगा।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कावड़ियों को किया रवाना

कुंडा थाना पुलिस ने 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *