भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा काशीपुर संगठनात्मक जिले में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा काशीपुर संगठनात्मक जिले में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई

काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के काशीपुर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर के निर्देश पर काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं किसान मोर्चा जिला प्रभारी गुरबख्श सिंह बग्गा की सहमति के पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा काशीपुर सांगठनिक जिले में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि सुनील चौधरी को महुआडाबरा मंडल, करन चौधरी को जसपुर नगर, धर्मेंद्र कुमार को भरतपुर मेघावाला, कपिल सैनी को काशीपुर नगर, अंतरप्रीत सिंह को आवास विकास, ब्रह्मापाल सिंह सैनी को काशीपुर ग्रामीण, रणजीत सिंह को महुआखेड़ा गंज, हरपाल सिंह को कुंडेश्वरी, निर्मल सिंह को बाजपुर, बलवीर कांबोज को सुल्तानपुर पट्टी, बलदेव सिंह बड़ैच को केलाखेड़ा, जसवीर चीमा को गदरपुर व नरेंद्र कोरंगा को दिनेशपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

किच्छा मंगल बाजार की अनुमति को लेकर व्यापारियों को प्रदर्शन।

पालतू कुत्तों को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार