पालतू कुत्तों को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(राजीव गौड़ उधम सिंह नगर ) पालतू कुत्तों को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। पालतू कुत्तों को गोली मारने के आरोपी को कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पिस्तौरा करनपुर निवासी बूटा सिंह पुत्र मोहन सिंह ने थाना कुण्डा में तहरीर सौंपकर जितेन्द्र पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम करनपुर पर उसके के दो पालतू कुत्तों को गोली मारने व गाड़ी से दबाकर मृत्यु व घायल करने का आरोप लगाया था। जांच-पड़ताल करने के साथ ही घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी जितेन्द्र को भरतपुर से बगवाडा की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त कार संख्या-यूके07एजी 0903 तथा जितेंद्र के पिता की लाईसेन्सी बन्दूक भी बरामद की गयी। आरोपी के विरूद्ध धारा 428/506 आईपीसी व 11(1)(क)(ठ) पशु क्रुरता अधिनियम व 5/27 आयुध अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। अलबत्ता घटना में प्रयुक्त शस्त्र के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष/इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व मनोहर चन्द, कां. नरेश चौहान, जितेन्द्र चौहान, नरेन्द्र रौतेला आदि थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा काशीपुर संगठनात्मक जिले में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई

पुलिस ने कार चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार