किच्छा मंगल बाजार की अनुमति को लेकर व्यापारियों को प्रदर्शन।

मंगल बाजार की अनुमति को लेकर व्यापारियों को प्रदर्शन।

ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में लगने वाले मंगल बाजार के विरोध ने दर्जनों व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए।इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने व्यापारियों से मुलाकात की,तो व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कहा कि क्षेत्र में बाजार बंदी के दिन नए कपड़ा बाजार की अनुमति दी जा रही है,इस अनुमति से क्षेत्र के कपड़ा व्यापारियों को काफी नुकसान हो। हमारी प्रशासन से अपील है कि नए कपड़ा बाजार की अनुमति ना दी जाए। वही एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुझ से मुलाकात की है उनका कहना है कि नई बाजार की अनुमति दी जा रही है,नगर पालिका से वार्ता कर न्याय संगत, कानून संगत कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

बाजपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुभारंभ

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा काशीपुर संगठनात्मक जिले में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई