भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन के मौके पर की चादरपोशी

Spread the love

काशीपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण भाव के साथ मनाया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में छावनी रोड स्थित भुल्लन शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी कर अजय भट्ट की लंबी उम्र की दुआ व क्षेत्र प्रदेश और मुल्क की खुशहाली की कामना की गई। इंतजार हुसैन ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। अवाम को ईदुलफितर की मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि खुशियों के इस त्यौहार को सौहार्दपूर्वक मनायें व भाईचारा कायम रखें। इस मौके पर मोहम्मद अली जान ,हाजी इदरीस सैफी, शाहरुख अंसारी, फारुख खान,इसरार अहमद,शमशाद,वसीम महिगीर,आसिफ महिगीर, अनवर अंसारी,शानू अंसारी,शाकिर अंसारी,शकील, फईम, लियाकत आदि उपस्थित रहे

More From Author

क्षेत्र के जसवंत सिंह पाहवा जी की होनहार पुत्री जसमीत कौर ने पी.सी.एस. उत्तराखण्ड परीक्षा में प्रदेश मै प्रथम रैंक प्राप्त की और रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया । जसमीत कौर और सारे पाहवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काशीपुर मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मीडिया से भी रूबरू हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया,

Breking news – एसएसपी ने किया दो दर्जन दारोगाओ को इधर से उधर,पढ़िए पूरी खबर 

काशीपुर पहुंचने पर आप नेता दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *