बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

रूद्रपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्र हुए। बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। दौरान मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गयी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड, हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार के बाद अब हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना ने देवभूमि को शर्मसार किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला अत्याचार की इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी भारी चोट पहुंची है। महिला अपराध की अधिकतर घटनाओं में सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े लोगों का नाम सामने आने के कारण राज्य पुलिस पर इन घटनाओं में लीपापोती का दबाव बनाया जा रहा है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा के नेता ही बेटियों का शोषण कर रहे हैं। भाजपा के राज में पुलिस भी बेटियों के साथ अत्याचार कर रहा है। पंतनगर में एक युवती के पर थानाध्यक्ष द्वारा अनैतिक सम्बंधों का दबाव बनाने की कोशिश से साफ हो चुका है कि भाजपा के राज में कानून के रखवाले भी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस चुप नही बैठेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, सतीश कुमार, सुनील आर्या, अर्जुन विश्वास,बाबू विश्वकर्मा, योगेश चौहान, हरिंदर पाल, उमा सरकार, रिक्की कुमार गुप्ता, पप्पू जोशी, राजेश कुमार, सुरेश यादव, लता, विरेन्द्र कोली, भूपेन्द्र कुमार, परवेश कुरैशी, मोहन कुमार, राजीव राठौर, विकास विश्वास, असीम पाशा, संजय गुप्ता, इदरीश गोला, दीपक शर्मा, सुरेश यादव, संजीव राठौर, निरोद अधिकारी, निसार अहमद, लनीफ, इरशाद, अजगर, मनोज कुमार, राधेश बंसल, राजेश कुमार आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

पढ़िए,,कृषि मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पल ने क्या कहा

श्रीराम संस्थान काशीपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का विस्तार