श्रीराम संस्थान काशीपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का विस्तार

Spread the love

श्रीराम संस्थान काशीपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का विस्तार

 

काशीपुर श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के सहायक प्राध्यापक दिनेश गिनवाल ने हाल ही में एसोसिएट प्रोवोस्ट ऑबर्न मोंटगोमरी यूनिवर्सिटी यूएसए के डॉ० समीर पांडे से मुलाकात की, इस मुलाकात का उद्देश्य संस्थान के छात्र- छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श करना था। डॉ० समीर पांडे कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो० डॉ० डी० एस० रावत से मुलाकात करने हेतु नैनीताल आये हुए थे। चर्चा में वेबिनार के माध्यम से छात्र- छात्राओं के प्लेसमेंट, प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास पर सहयोग शामिल था।
संस्थान के सहायक प्राध्यापक दिनेश गिनवाल को प्रशिक्षण और विकास के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का औद्योगिक अनुभव है।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ० एस0 एस0 कुशवाहा ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

तीन दिवसीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ