पढ़िए,,कृषि मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पल ने क्या कहा

Spread the love

पढ़िए,,कृषि मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पल ने क्या कहा

काशीपुर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं उधमसिंह नगर जिला प्रभारी गणेश जोशी रामनगर रोड स्थित काशीपुर में भाजपा नेता दीपक बाली के आवास पहुंचे जहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की कमान संभाल रहे हैं और उन्हें जिस तरीके से जनता का अपार स्नेह मिला है वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को जो सीटें मिली है उससे अधिक सीटें अकेले भाजपा को मिली है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है। इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आगामी छह माह के अंदर इनका गठबंधन तार-तार हो जायेगा और सरकार पूरी मजबूती के साथ चलेगी और अपना कार्यकाल पूरा करेगा
वहीं कृषि मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अलका पाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 4 जून को नतीजे आए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि भाजपा के नेता अनर्गल बयान बाजी करने लग गए हैं,कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा की जमीन उत्तर प्रदेश में कमजोर हुई है, अमेठी के अंदर स्मृति ईरानी को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने हराया है यह भाजपा की नैतिक हार है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चल रहा है, साथ ही उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के ऊपर जो यह सरकार चल रही है बहुत जल्दी ही यह अपना समर्थन वापस लेंगे और भाजपा की सरकार गिरेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटोली तहसील

बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला