बड़ी खबर : अब पहुंचना होगा अधिकारियों कर्मचारियों को समय से दफ्तर बायोमेट्रिक हाजिरी का हुआ आदेश जारी

देहरादून– अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात प्रत्येक कार्मिक से यह अपेक्षा की है कि वे प्रातः 9:30 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस हेतु आवश्यक है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित निजी स्टाफ / अनुभागों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। यदि कोई कार्मिक 3 दिन कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित पाया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संस्तुति सचिवालय प्रशासन विभाग को अग्रसारित की जायेगी।

बड़ी खबर : अब पहुंचना होगा अधिकारियों कर्मचारियों को समय से दफ्तर बायोमेट्रिक हाजिरी का हुआ आदेश जारीबड़ी खबर : अब पहुंचना होगा अधिकारियों कर्मचारियों को समय से दफ्तर बायोमेट्रिक हाजिरी का हुआ आदेश जारी

अपर मुख्य सचिव,मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध सभी सचिवों, प्रभारी सचिव से कार्मिकों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की निरीक्षण आख्या भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।

वही मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष जिला अधिकारी और पुलिस महकमे सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया है कि राजकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक प्रणाली की व्यवस्था पूर्व की भांति तत्काल शुरू की जाए यानी कि अब समय पर कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचकर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाकर समय पर ड्यूटी पहुंचना होगा।

More From Author

On line Data Software

योगी बाबा का उत्तराखंड में होगा आगमन,यह है कार्यक्रम