पढ़िए…अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त अब इस कालोनी पर हुई कार्यवाही

Spread the love

अवैध रूप से किसी भी कॉलोनी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा : उप जिलाधिकारी

काशीपुर। अवैध कालौनियों पर कार्यवाही करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। कई स्थानों पर चिन्हीकरण कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र हो या गैर प्राधिकरण क्षेत्र, अवैध रूप से किसी भी कालौनी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नियम विरुद्ध निर्माण मिलने पर कार्यवाही करने में जरा भी देर नहीं की जाएगी। तालाब व चकरोड के साथ ही किसी भी सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने रविवार को अलीगंज रोड पर काटी जा रही कालौनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम बांसखेड़ा के समीप मेन रोड पर काटी जा रही कालौनी का निरीक्षण करने पर निर्माण अवैध मिलने पर उपजिलाधिकारी ने उसे ध्वस्त करा दिया। इस कार्यवाही से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा है।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प राधा गोविन्द मन्दिर मे कल से प्रारम्भ होने वाले सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम सकीर्तन से पूर्व आयोजित कलश यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा

कुमाऊ मे हुआ हैली सेवा का विस्तार! विधायक शिव अरोरा ने पंतनगर एयरपोर्ट से पवन हन्स की हैली सेवा को फ्लैग दिखाकर किया रवाना विधायक बोले हैली सेवा शुरुआत से कुमाऊं क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

काशीपुर पहुंचने पर आप नेता दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

हो गया ऐलान, अब शुरू होगा सीएम धामी का जाना चुनावी मैदान , इस दिन आयेगा परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *