जेसीज में “21वीं सदी का अभिनव एवं रचनात्मक शिक्षण अधिगम पद्धति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

जेसीज में “21वीं सदी का अभिनव एवं रचनात्मक शिक्षण अधिगम पद्धति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को लोकप्रिय लेखक, प्रेरक वक्ता, कुशल प्रशिक्षक, फिल्म निर्माता, अभिनेता एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री कुलप्रीत यादव ने संबोधित किया। यह कार्यशाला ” 21वीं सदी की अभिनव एवं रचनात्मक शिक्षण अधिगम पद्धति “विषय पर आधारित थी। इस कार्यशाला में श्री कुलप्रीत यादव ने शिक्षकों को शिक्षण में अभिनव एवं प्रयोगात्मक विधियों के क्रियान्वयन लिए प्रशिक्षित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार वि‌द्यालयों शिक्षण में आवश्यक बदलाव के विषय में बताया। उन्होंने ज्ञान और कौशल में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील शिक्षण, डिजिटल योग्यता, अभिनव प्रयोग, सामाजिक भावनात्मक शिक्षण आज के समय की आवश्यकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा ने विषय विशेषज्ञ श्री कुलप्रीत यादव सहित अतिथियों तथा आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि समय समय पर होने वाले परिवर्तनों एवं नवीन शिक्षण और अधिगम पद्धति की जानकारी होना आज की अनिवार्य आवश्यकता है। इस लिए ऐसे प्रासंगिक विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन बहुत उपयोगी होता है।

इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ श्री यादव ने रचनात्मक सोच, रचनात्मक लेखन, क्रियात्मक शिक्षण के लिए स्टोरी टैलिंग, तकनीक प्रेमी होना तथा मानसिक स्वास्थ्य कैसे बनाये रखें। इन सब क्षेत्रों पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर पुस्तकें पढ़ने की आदत और रचनात्मक लेखन को विद्यार्थियों में किस प्रकार विकसित किया जा सकता है, पर प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, क्योंकि आगे बढ़ने के लिए भाषा कौशल बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छोटे छोटे सकारात्मक प्रयास और बदलाव जीवन को सफल बनाने में मदद करतें हैं। उन्होंने सभागार में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से

समुचित आचरण कर समाज को सही दिशा देनी चाहिए। हम सब ऐसी नई पीढ़ी तैयार करें जो उत्कृष्टता से परिपूर्ण हो। अंत में उन्होंने

विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से संबंधित शिक्षकों द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए।

जेसीज प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय को उत्कृष्टता के अगले स्तर पर ले जाने और 21वीं सदी का विद्यालय बनाने के लिए प्रेरक वक्ताओं के विचारों को आत्मसात कर विद्यार्थियों की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

अंत में विषय विशेषज्ञ श्री कुलप्रीत यादव जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहन ने विषय विशेषज्ञ श्री यादव, तथा विद्वत परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस प्रेरक कार्यशाला के लिए प्रबंधन समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, डीपीएस रुद्रपुर तथा जेसीज फाऊंडेशन के शिक्षकों ने सहभागिता की और विचारों से लाभान्वित हुए।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

बेगुल- कल्याणी नदी से लगे क्षेत्रों मे निवास करने वाले लोग को हटाये जाने के मिले नोटिस बाद विधायक कार्यालय पहुँचे लोग , विधायक शिव अरोरा बोले जलभराव क्षेत्र की बडी समस्या उसका स्थायी समाधान जरूरी,लेकिन प्रशासन से वार्ता कर लोगो को समाधान निकलने का दिया भरोसा

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय सभा का हुआ आयोजन