टोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे,पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

काशीपुर। कुण्डा बीती 11 अप्रैल को दीपक कुमार पुत्र कन्हैयालाल, मैनेजर टोल प्लाजा जगतपुर पट्टी ने थाना कुण्डा में तहरीर सौंपकर सुखवीर भुल्लर पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी ग्राम कलियावाला, थाना जसपुर पर थाना कुण्डा पर टोल प्लाजा से प्रति माह पचास हज़ार रुपये की रंगदारी मांगने, गाली गलौच करने तथा न देने पर जान से मार देने की धमकी देने व टोल को न चलने देने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने धारा 384/504/506 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया। वहीं, 20 अप्रैल को दीपक कुमार के बयान न्यायालय में अन्तर्गत धारा-164 सीआरपीसी में भी दर्ज कराये गये, जिसमें पुनः लगाये गये आरोपो की पुष्टि वादी द्वारा की गयी थी। अभियुक्त के विरूद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य होने पर आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा 14 दिवस की न्यायिक हिरासत स्वीकार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी ,

उपनिरीक्षक मनोहर चन्द , प्रभारी चौकी मंडी , कां.नीरज बिष्ट , देवेंद्र बिष्ट व जितेंद्र चौहान थे।,

More From Author

क्षेत्र के जसवंत सिंह पाहवा जी की होनहार पुत्री जसमीत कौर ने पी.सी.एस. उत्तराखण्ड परीक्षा में प्रदेश मै प्रथम रैंक प्राप्त की और रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया । जसमीत कौर और सारे पाहवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काशीपुर मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मीडिया से भी रूबरू हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया,

सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज,किला स्ट्रीट,काशीपुर में आज छात्र संसद व शिशु भारती का गठन,शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

भाईचारा एकता मंच नैनीताल की टीम कार्यालय में हुआ स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *