बेगुल- कल्याणी नदी से लगे क्षेत्रों मे निवास करने वाले लोग को हटाये जाने के मिले नोटिस बाद विधायक कार्यालय पहुँचे लोग , विधायक शिव अरोरा बोले जलभराव क्षेत्र की बडी समस्या उसका स्थायी समाधान जरूरी,लेकिन प्रशासन से वार्ता कर लोगो को समाधान निकलने का दिया भरोसा

Spread the love

बेगुल- कल्याणी नदी से लगे क्षेत्रों मे निवास करने वाले लोग को हटाये जाने के मिले नोटिस बाद विधायक कार्यालय पहुँचे लोग , विधायक शिव अरोरा बोले जलभराव क्षेत्र की बडी समस्या उसका स्थायी समाधान जरूरी,लेकिन प्रशासन से वार्ता कर लोगो को समाधान निकलने का दिया भरोसा

रुद्रपुर। आज विधायक कार्यालय पर बेगुल नदी, कल्याणी नदी के किनारे बसे लोगो का जमावड़ा विधायक शिव अरोरा से तब मुलाक़ात करने पंहुचा ज़ब उनको प्रशासनद्वारा हटाए जाने के नोटिस थमा दिए गए, ऐसमे सभी कल्याणी नदी बेगुल नदी के किनारे बसे लोगो पर बेघर होने का संकट आ गया। तो वही विधायक शिव अरोरा ने उनकी समस्या को सुना जिसमे काफ़ी लोग 30 से 40 वर्षो से नदी किनारे लगे क्षेत्रों मे बहुत लम्बे अरसे से रह रहे है उनके मकान का बिजली कनेक्शन से लेकर नगर पालिका की रसीद है ऐसे मे उनको हटाएंगे जाने की बात सुन के वहाँ के लोग संकट मे आ गये है. विधायक ने सभी की बात सुनने के बाद कहा निश्चित रूप से आप सभी लम्बे अरसे से निवास कर रहे।
लेकिन हमको यह नहीं भूलना चाहिए रुद्रपुर शहर जो हर वर्ष बरसात के समय जलभराव की समस्या झेलता है जिसमे शहरी क्षेत्र ओर बस्तीयो को जूझना पड़ता है तो वही बात करे 2021 मे आई भीषण बाढ़ जिसके चलते पुरा रुद्रपुर जलमग्न हो गया था ओर कई बस्तीयो मे पुरे पुरे घर पानी मे डूब गये थे ओर काफ़ी नुकसान हुआ था हमको जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान भी निकलना है ओर ऐसे मे कल्याणी नदी का स्वरूप इस अनुसार हो की ज़ब बरसात का सीजन हो तो पानी निकासी ठीक प्रकार से हो सके । विधायक शिव अरोरा बोले जैसा की सुनने मे आया है की बेगुल नदी कल्याणी के पास बसे लोगो को प्रशासन द्वारा हटाएंगे जाने का विषय आया है ऐसे मे विधायक पीड़ित लोगो को अश्वस्त किया की उनकी समस्या को लेकर वह स्वयं प्रशासनसे वार्ता करेंगे ओर एक संतुलन बनाकर समाधान निकलने का प्रयास करेंगे जिसमे यदि बहुत आवश्यक होगा हटाना जो बिल्कुल नदी के जद मे आ रहे होंगे तो पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जायेगा। विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर क्षेत्र बहुत लम्बे समय से जल भराव की समस्या से जूझता आ रहा है, ओर इसके स्थायी हल निकालने के लिये हमने पानी निकासी हेतु सर्वें भी आरम्भ करवाया है जो अपनी रिपोर्ट देगा जिसके आधार पर रुद्रपुर का ड्रेनेज़ प्लान तैयार किया जायेगा, साथ हीं बेगुल नदी व कल्याणी नदी का वास्तविक स्वरूप वापस लोटे इसके लिए भी हमको मिलकर प्रयास करने है , वही विधायक शिव अरोरा ने उनके कार्यालय पर आये लोगो को अश्वस्त किया की वह इसको लेकर प्रशासन से वार्ता कर बहुत आवश्यक होने पर यदि किसी को हटाया जाता है तो उसके पुनर्वास की व्यवस्था हो क्योकि एक गरीब के लिये उसका आशियाना उसके सर पर छत हो इसके लिए वह जीवन भर संघर्ष करता है साथ हीं हमको रुद्रपुर क्षेत्र को जलभराव के संकट से भी बचाना है जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित शहरी व हमारे मलिन बस्तिया गरीब परिवार रहते है उनका जीवन बेहतर हो इसके लिए इस जल भराव की समस्या से निजाद दिलानी है।

इस दौरान भाजपा नेता के के दास, सुरेश कोली, निवर्तमान पार्षद सुनील बाल्मीकि, राधेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

श्री कृष्ण की लीला अपरंपार है,,, कथा व्यास नीरजा शरणार्थी

जेसीज में “21वीं सदी का अभिनव एवं रचनात्मक शिक्षण अधिगम पद्धति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन