देखे VEDIO:- ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में जहरीली गैस फैलने से मचा हड़कंप,32 लोगो के साथ प्रशासन के अधिकारी भी आए चपेट में ,जिला अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

राजीव गौर रुद्रपुर ।के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव से होने से कई लोग प्रभावित हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में 32 लोगो को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा सीओ आशीष भारद्वाज उनके गनर भुवन चंद्र, चालक गणेश सत्याल सहित एसडीआरएफ की जवान भी जहरीली गैस के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कबाड़ी की दुकान से एक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। जिसके बाद लोग उसकी चपेट में आना शुरू हुए और बदहवास होने लगे। एडीएम ललित नारायण मिश्र ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गैस सिलेंडर को डिस्पोज कराया गया। जिसके बाद वह जिला अस्पताल भी पहुंचे। जहा पर उन्होंने सीओ, एसडीएम और एसडीआरएफ जवानों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

 

एडीएम ललित नारायण मिश्र ने बताया की आजाद नगर वार्ड नंबर 2 में जहरीली गैस के रिसाव से कुछ लोगों के को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित एसडीआरएफ की टीम भी प्रभावित हुई है सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है सब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं इसके अलावा कबाड़ी की दुकान को सील कर दिया गया है और टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

सिरसा मोड़ सड़क दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने की शोक संवेदना व्यक्त,अधिकारियों को दिए निर्देश

गैस रिसाव घटना क्रम में आशीष भारद्वाज ने निभाई थी अहम जिम्मेदारी बनाए गए रुद्रपुर सीओ ,अन्य को मिली नई जगह देखे आदेश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *