जन समस्याओं के समाधान के लिये सदैव तत्पर – विधायक शिव अरोरा

Spread the love

रुद्रपुर।आज विधायक आवास पर प्रातः विधायक शिव अरोरा ने जनसमस्याओं को सुना इस दौरान रुद्रपुर विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रो से तमाम लोग विधायक आवास पर आए । विधायक शिव अरोरा ने सभी को समस्याओं को सुना व तत्काल सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को वार्ता कर समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा लगातर जनता से संवाद हो रहा है और जनता को बहुत उमीद है हमारे प्रति यह हमारा कर्तव्य है कि विधानसभा में जनता की हर समस्या का समाधान हो इसके लिये निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं और निश्चित रूप से लगातार जनता के माध्यम से आ रही राशन कार्ड , वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन, बिजली कनेक्शन, विवाह हेतु आर्थिक सहायता, गरीब वर्ग हेतु इलाज के लिये आर्थिक सहायता जैसी अनेको समस्या सामने आ रही है जिसके स्थायी समाधान के लिये जल्दी व्यवस्था बनाई जायेगी जिससे आमजन को सरकारी विभागों के चक्कर काटने न पड़े और उनकी समस्या बिना किसी कठिनाई के निपटाई जा सके। शिव अरोरा ने कहा जनता जनार्दन ने इतना बड़ा जनादेश दिया है इसलिए जनता की सेवा ही हमारा प्रयास है। इस दौरान विधायक आवास पर सुशील यादव , राधेश शर्मा, गजेन्द्र प्रजाति, मनेश कांडपाल, सोनू वर्मा, आलोक शील व अन्य जनता मौजूद रही।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

सीएम धामी ने 23वे राष्ट्रीय बॉलीबाल यूथ (महिला व पुरूष) चैम्पियनशिप का शुभारंभ दीप जलाकर किया

अहीर रेजीमेन्ट की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *