घने कोहरे के कारण मार्ग दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है, जहां कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकरा गई तो वही कार की डंपर से भिड़ंत हो गई।

Spread the love

 

नीरज सैनी ,बाजपुर

घने कोहरे के कारण मार्ग दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है, जहां कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकरा गई तो वही कार की डंपर से भिड़ंत हो गई

जिससे कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं डंपर की भिड़ंत से कार क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि उधम सिंह नगर में बीते दो दिनों से अचानक घने कोहरे के आने से मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ रही है। मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर का है। जहां रुड़की निवासी धनपाल धीमान अपने साथी वीरेंद्र के साथ कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे था कि सुल्तानपुर पट्टी के छोई तिराहे पर कार की डंपर से पीछे से भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार धनपाल सिंह धीमान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वीरेंद्र बाल बाल बच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भिजवाया गया। इस दौरान सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल मिलाई जाएगी।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदामालाल में बाल शोध मेले का आयोजन किया गया

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदामालाल में बाल शोध मेले का आयोजन किया गया