मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण।

Spread the love

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण।

मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के दिये निर्देश।

श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं को फीडबैक।

ऋषिकेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमए सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, आईजी के.एस. नगन्याल एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

पढ़िये …लालकुंआ सेंचुरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी पर एक और मुकदमा दर्ज

केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुँच रहे विदेशी यात्री, चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को देखकर हुए प्रभावित