केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुँच रहे विदेशी यात्री, चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को देखकर हुए प्रभावित

Spread the love

केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुँच रहे विदेशी यात्री, चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को देखकर हुए प्रभावित

-जापान से आये उका मोटो व नेपाल से आए युवाओं ने साझा किए अपने अनुभव

-श्री केदारनाथ यात्रा पर आने को बताया अपने सपने को सच करने जैसा

केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से यह विदेशी नागरिक खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।
जापान के रहने वाले उका मोटो ने बताया कि वे गुरुग्राम में ऑटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी और इसी को लेकर वह सड़क मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुँचे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई हैं।
इसी तरह नेपाल से आये युवाओं ने बताया कि वे गौरीकुंड से ट्रेक करके यहां तक पहुँचे और धाम में पहुँचकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से यहां आने की सोच रहे थे और यह सपने के सच होने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा की मर्जी से इस बार उन्हें यहां आकर पुण्य कमाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं सरकार ने की हैं और सब कुछ यहां अच्छे से चल रहा है।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण।

विधायक शिव अरोरा ने गत रात्रि बिगवाडा स्थित सीड प्लाट मे लगी भीषण आग से करोड़ो के हुए नुकसान का घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआवजा किया, वही पीड़ित सीड प्लाट स्वामी को सरकार स्तर पर हर सम्भव मदद दिलाने हेतु भरोसा दिलाया, तो सम्बंधित अधिकारी को नुकसान के आकलन हेतु रिपोर्ट तैयार करने को कहा