खुल गई पूर्व विधायक चीमा के विकास के दावों की पोल : शफीक अंसारी

Spread the love

खुल गई पूर्व विधायक चीमा के विकास के दावों की पोल : शफीक अंसारी

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने कहा है कि आज जनता खुद देख ले कि 20 वर्षों से विकास का दावा कर रहे हरभजन सिंह चीमा के दावों में कितना दम है, क्योंकि आज पानी खुद उनकी कोठी में भर गया है। प्रेस को जारी बयान में अंसारी ने कहा कि आदमी के अच्छे और बुरे कर्म उसके सामने आते हैं। पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक के पिता के साथ ऐसा ही हुआ, क्योंकि पिछले 20 वर्षों से वह विकास के जो दावे कर रहे थे वह झूठे थे या सच्चे इसकी पोल खुद प्रकृति द्वारा खोल दी गई है और आज अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने ही घर में भरे पानी के लिए वे जल निकासी के प्रति लापरवाही का ठीकरा नगर निगम के ऊपर फोड रहे हैं। आज जब पानी उनके खुद के घर में घुसा तब उन्हें दर्द महसूस हुआ होगा कि बरसात का गंदा पानी भरने पर लोगों को कितना दर्द होता है।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

चन्द्रावती पी जी कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *