कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये

Spread the love

कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने
राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता बहाल होने पर किसान कांग्रेस कमेटी एवं अन्य कांग्रेस संगठनों द्वारा रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कर खुशी का इजहार करते हुए राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दवाब बनाकर कार्यवाही को तानाशाही तरीके से अंजाम दिया। वहीं, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशांक सिंह व युवा कांग्रेसी नेता
अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सत्य का साथ देकर न्याय संगत फैसला लिया, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कार्यशैली से देश में भाईचारा खत्म होता जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे है जो भाजपाइयों को पसंद नही है। कार्यक्रम में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, इंदुमान, अल्का पाल, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया सुशील मेहरोत्रा, टीका सिंह सैनी, शफीक अहमद अंसारी, सुरेश शर्मा जंगी, आशीष अरोरा बॉबी, अकरम बेग, नवदीप सिंह, जितेंद्र सरस्वती, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनोज राय, चंद्रभूषण डोभाल, विनोद शर्मा होंडा, इरफान गुड्डू, जय सिंह गौतम, राकेश यादव, इलियास महीगीर, सोनू मेहरा व अजीत शर्मा मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

खुल गई पूर्व विधायक चीमा के विकास के दावों की पोल : शफीक अंसारी

जग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *