रुद्रपुर के आदर्श कालोनी में महिला ने फंदे से लटकर की आत्म हत्या,इनके खिलाफ कार्यवाही

Spread the love

राजीव गौड़,रुद्रपुर : आदर्श कालोनी क्षेत्र में महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस के मुताबिक स्वजनों ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया । आदर्श नगर कालोनी निवासी कृष्णा विश्वास की शादी एक साल पहले जसपुर निवासी 22 वर्षीय नमिता से हुई थी । कृष्णा सिडकुल की एक कंपनी में करता है । बताया जा रहा है कि शनिवार रात खाना खाकर नमिता अपने कमरे में सो गई थी । जबकि उसका पति अलग कमरे में सोया था । रविवार सुबह स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई । संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो नमिता का शव फंदे से लटका मिला ।

सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह , कोतवाल विक्रम राठौर , एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । इस दौरान लोगों ने बताया कि महिला काफी तनाव में रहती थी , जिस वजह से परिवार भी परेशान रहता था । छह माह पहले उसकी मौसी की मौत हो गई थी । इसके कारण भी वह सदमे में रहती थी । एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है । आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है ।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

अपडेट : उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती जनपद उधम सिंह नगर

दिन दहाड़े गोली चलने से मचा हड़कंप ट्रांजिट कैंप थाने का मामला पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *