दिन दहाड़े गोली चलने से मचा हड़कंप ट्रांजिट कैंप थाने का मामला पढ़िए पूरी खबर

रुद्रपुर समेत जनपद भर में आए दिन हो रही गोली बारी की वारदात

रुद्रपुर में हथियारबंद बदमाशों के द्वारा एक युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक पर तमंचा तानकर हवाई फायर भी कर दिया। जिसको देख युवक की बहन ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों से लोहा लिया। शोर होने पर मौके पर आस-पास के लोग जमा हो गए। लोगों ने दो लोगों को दुकान के भीतर ही बंद कर दिया जबकि चार लोग फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दिन दहाड़े गोली चलने से मचा हड़कंप  ट्रांजिट कैंप थाने का मामला पढ़िए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप में राकेश अधिकारी की दुकान है। सोमवार को कुछ बदमाश वहां पहुंच गए और युवक पर तमंचा तान दिया। आरोप है कि बदमाशों ने एक फायर भी किया। फायर के शोर से युवक की बहन भी मौके पर पहुंच गई। भाई की जान को जोखिम में देख उसकी बहन बदमाशों से भिड़ गई। इसी दौरान आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। लोगों के विरोध पर बदमाश मौके से भागने लगे। हालांकि दो लोगों को दुकान के भीतर ही बंद कर दिया गया। हमले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर भीतर बंद दोनों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। कैंप क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद से आस-पास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं।

दिन दहाड़े गोली चलने से मचा हड़कंप  ट्रांजिट कैंप थाने का मामला पढ़िए पूरी खबर

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बर्बरता के आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

रुद्रपुर के आदर्श कालोनी में महिला ने फंदे से लटकर की आत्म हत्या,इनके खिलाफ कार्यवाही

पढ़िये..लड़कियों को गंदे काम के लिए बनाता था दबाव,वेश्यावृत्ति के मामले में पुलिस से खेल रहा था लुका छुपी गिरफ्तार