कांग्रेस का सीएम धामी पर हमला क्या बोली प्रतिमा सिंह पढ़े

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कांग्रेस का सीएम धामी पर हमला क्या बोली प्रतिमा सिंह पढ़े

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सीधा निशाना साधा है। उनका कहना है कि साढ़े तीन से चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद धामी सरकार ने अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं किया। मुख्यमंत्री ने 40 से ज्यादा विभाग अपने पास रखे हुए हैं, जिससे प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है। साथ ही उन्होंने सबसे गंभीर सवाल आपदा प्रबंधन को लेकर उठाया। प्रतिमा सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री ने यह अहम विभाग भी अपने पास रखा है, जबकि धाराली आपदा को एक महीना बीत चुका है और हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतिनिर्देश और औपचारिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सुध लेने कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि पुनर्वास और नीति की बातें बाद में भी हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल प्रदेश को आपदा प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री की मौजूदगी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

डॉ० प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून.. नशेड़ी युवक ने ली बुजुर्ग की जान पुलिस ने क्या खुलासा