वार्ड नं. 21 रम्पुरा काली मन्दिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कथावाचक को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर । वार्ड नं. 21 रम्पुरा काली मन्दिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कथावाचक को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल ,काले बाबा जी, बिट्टू शर्मा, राजू गुप्ता, कमल सैनी, बंटी कोली ,विशाल मेहरा,

हिमांशु मिश्रा, शुभम सैनी ,पवन पाल ,पवन सैनी, पवन कोली, बंटी शर्मा ,विशाल कोली ,विशाल रस्तोगी ,अभिषेक कोली ,रोहित सक्सेना, किशन कोली, आकाश कोली, भारत कोली ,राहुल कोली, अमन प्रजापति ,अनिल प्रजापति ,सनी गुप्ता, आशीष बर्मन ,सचिन सागर आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

काशीपुर क्षेत्र में बैंक से दिन दिहाड़े लूट करने वाले शातिर बदमाशो को उधम सिंह नगर पुलिस ने हथियारों के साथ दिल्ली से किया गिरफ्तार

काली फिल्मों को लेकर एसएसपी सख्त 80 से ज्यादा वाहनों का चालान इतना शुल्क हुआ जमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *