राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

हैदराबाद के रंगा रेड्डी में 6 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित 7वीं नेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित कई पदक अपने नाम किए, जिससे प्रदेश में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड के खिलाड़ी चिराग बरेठा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। उन्होंने पुरुष युगल (मेंस डबल्स) स्पर्धा में पंजाब के खिलाड़ी राज कुमार के साथ जोड़ी बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा चिराग बरेठा ने पुरुष एकल (मेंस सिंगल्स) स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में झारखंड की खिलाड़ी संजना कुमारी के साथ मिलकर उन्होंने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।
वहीं प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शिवांगी पांडेय ने महिला एकल (सिंगल्स) स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही प्रेमा विश्वास ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किए।
उत्तराखंड पैरा बैडमिंटन के संयोजक हरीश चौधरी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और संघर्ष यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उत्तराखंड में पैरा खेलों को नई पहचान मिल रही है और भविष्य में और भी खिलाड़ी प्रेरित होंगे।
इस उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव श्रीमती अमिता, एनआईओएस कोच प्रेम कुमार, डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, अनिल चौहान, जे.बी. सिंह, डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा, सुभाष अरोड़ा, पार्षद शालू पाल, सुशील चौहान, भुवन गुप्ता, प्रीति गोस्वामी, शरद जोशी, अनु चौधरी, गोविंद परिहार, शैलेंद्र रावत, सत्य प्रकाश सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है